जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में शामिल हुए मुखिया
गुमला : गांधी जयंती एवं सर्ड जयंती के अवसर पर रांची सर्ड में वार्ड सदस्य, मुखिया एवं पंचायत समिति स
गुमला : गांधी जयंती एवं सर्ड जयंती के अवसर पर रांची सर्ड में वार्ड सदस्य, मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए आयोजित क्विज प्रतियोगिता को लेकर सोमवार को विकास भवन के सभागार में जिला स्तरीय क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी धनवीर लकड़ा ने बताया कि 20 सितंबर को प्रमंडल स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जिला स्तरीय प्रतियोगिता के तीन प्रथम विजेता शामिल होंगे। वहीं तीस सितंबर को सर्ड में राज्य स्तरीय क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रत्येक प्रमंडल स्तर के प्रथम तीन विजेता शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में कुल छह मुखिया शामिल हुए हैं। मौके पर कई सवाल पूछे गए। प्रत्येक प्रश्न के लिए एक मिनट का समय दिया गया। जिसमें ग्राम सभा, ग्राम पंचायत, जिला परिषद, गांव के विकास आदि से संबंधित प्रश्न पूछे गए। प्रत्येक प्रश्न पर पांच अंक दिए गए। तथा गलत उत्तर देने पर दो अंक प्राप्त अंक से काट लिए गए। प्रतिभागियों में मुखिया सुनील सुरीन, विनोद कुजूर, आलोक टोप्पो, सुषमा केरकेट्टा, कृष्ण कुमार लोहरा, अरूणा एक्का मौजूद थे। जबकि क्विज प्रतियोगिता कराने में जिला पंचायती राज पदाधिकारी धनवीर लकड़ा, परियोजना पदाधिकारी दीपक शुक्ला ,चंदन कुमार, आशीष कुमार, रंजीत कुमार ¨सह, लीली पुष्पा तिर्की आदि मौजूद थे।