जबरन हो¨ल्डग टैक्स वसूलने के खिलाफ बवाल
गुमला : गुमला नगर क्षेत्र वार्ड संख्या दो के महिलाएं सोमवार को वार्ड पार्षद किशोर कुमार मिश्रा के न
गुमला : गुमला नगर क्षेत्र वार्ड संख्या दो के महिलाएं सोमवार को वार्ड पार्षद किशोर कुमार मिश्रा के नेतृत्व में नगर परिषद कार्यालय पहुंच कर होल्िडग टैक्स का विरोध किया। महिलाओं ने कहा कि स्वयं सेवी संगठन स्पाइरो सस्पेट के प्रतिनिधियों द्वारा हो¨ल्डग टैक्स अवैध व जबरन वसूला जा रहा है। वार्ड पार्षद ने कहा कि नगर परिषद गुमला कार्यालय से शहर के लोग नियमित रूप से हो¨ल्डग टैक्स देते आ रहे हैं। महिलाओं की शिकायत सही पाई गई जिस कारण सोमवार को उनके नेतृत्व में कार्यपालक पदाधिकारी से मुलाकात करेंगे और स्वयं सेवी संगठन को एग्रीमेंट को रद्द करने, उसके कार्यों को जांच करने की मांग करेंगे। महिलाओं ने स्वयं सेवी संगठन के खिलाफ प्रदर्शन किया और मामले की जांच करने की मांग की। महिलाओं ने कहा कि वे लोग गरीब परिवार से आते हैं और कमा कर आजीविका चलाते हैं। इतना अधिक राशि कहां से देंगे। नगर परिषद के टैक्स कलेक्टर ने भी महिलाओं के रसीद में अंकित टैक्स को गलत करार दिया है।