श्रीविधि से खेती कर उत्पादकता बढ़ाएं
गुमला : आत्मा परियोजना गुमला के परियोजना उप निदेशक बंधनु उरांव ने रविवार को घाघरा प्रखंड के शिवराजप
गुमला : आत्मा परियोजना गुमला के परियोजना उप निदेशक बंधनु उरांव ने रविवार को घाघरा प्रखंड के शिवराजपुर में केला की खेती के अलावे मनातू, पोढा व लालपुर गांव में श्री विधि से की गई धान की खेती का अवलोकन किया। उन्होंने किसानों से कहा कि श्री विधि से धान की खेती कर उत्पादन बढ़ाएं। आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग से भूमि की उर्वरा शक्ति को बढ़ाया जा सकता है।
मौके पर किसानो को कृषि यंत्र, ड्रम सीडर व कोनोवीडर जैसे कृषि यांत्रिकी के लाभ, कीटनाशक व कीट प्रबंधन के बारे में भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी उमेश षडं़गी, बीटीएम इंद्रप्रताप पांडेय, जनसेवक मोहम्मद इमाम, मुखिया उमा भगत, किसान मित्र नसीम अहमद, मनोज ¨सह, अरुण साहू, किसान सीताराम खरवार, नितिन खेरवार, सतु खेरवार, रतमन खेरवार, सुधवा खेरवार सोमरा खेरवार मोहन भगत सहित कई किसान उपस्थित थे।