आदर में दुर्गा पूजा समिति गठित
गुमला : श्री दुर्गा पूजा समिति आदर की बैठक दुर्गा मंदिर प्रांगण में मुखिया राजीव उरांव की अध्यक्षता
By Edited By: Published: Sat, 20 Aug 2016 08:58 PM (IST)Updated: Sat, 20 Aug 2016 08:58 PM (IST)
गुमला : श्री दुर्गा पूजा समिति आदर की बैठक दुर्गा मंदिर प्रांगण में मुखिया राजीव उरांव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। कोषाध्यक्ष ने आय-व्यय का व्यौरा प्रस्तुत किया। पुरानी कमेटी को भंग कर नई कमेटी का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से गोपाल गोप अध्यक्ष, बादल राम, विनोद राम, अजय साहु उपाध्यक्ष, बालो राम सचिव, जलेश्वर महतो सह सचिव, जीवन ठाकुर, चतुर ठाकुर, आजीवन संरक्षक राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, मुख्य संरक्षक कुमार रवि, संरक्षक अभय प्रसाद साहु, कुणाल गुप्ता, राजीव उरांव, कोषाध्यक्ष पप्पू कुमार गुप्ता व सह कोषाध्यक्ष समत साहु को बनाया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें