सद्भावना के पक्षधर थे राजीव गांधी
गुमला : लार्ड बुद्धा इंटर कॉलेज घाघरा में शनिवार को मानव कल्याणकारी विकास संस्थान द्वारा पूर्व प्रधा
By Edited By: Published: Sat, 20 Aug 2016 08:43 PM (IST)Updated: Sat, 20 Aug 2016 08:43 PM (IST)
गुमला : लार्ड बुद्धा इंटर कॉलेज घाघरा में शनिवार को मानव कल्याणकारी विकास संस्थान द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए संस्थान के सचिव अनिरुद्ध चौबे ने कहा कि राजीव गांधी देश में सद्भावना के पक्षधर थे। उन्होंने जाति धर्म से उपर उठकर अपने दायित्वों का निर्वहन किया और पूरे देश में आज उनकी जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई जा रही है। कहा कि गांव और देश में युवा और छात्र सद्भावना के मिसाल बने ताकि समाज में एक नया संदेश के साथ आपसी भाईचारा को बढ़ावा मिलता रहे। इस अवसर पर संस्थान के राजेश पंडित, मिथलेश महापात्रा, अजय साहु, गुंजन, राकेश व रेखा ¨सह सहित कई उपस्थित थीं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें