पेड़ बचेगा तभी पर्यावरण रहेगा संतुलित
चैनपुर : थाना परिसर में मंगलवार को पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसडीपीओ भूपेन्द्र राउत ने पौ
चैनपुर : थाना परिसर में मंगलवार को पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसडीपीओ भूपेन्द्र राउत ने पौधरोपण कर इसका उद्घाटन किया। इस अवसर पर एसडीपीओ ने कहा कि पौधरोपण का काम एक संकल्प के तहत किया जा रहा है। कहा कि पेड़ बचेगा तभी पर्यावरण संतुलित रहेगा एवं मानव जीवन पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने लोगों से बढ़ चढ़कर पौधा लगाने की अपील की। प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष निरज शर्मा ने कहा के पेड़ हैं तभी जीव-जंतुओं का अस्तित्व धरती पर है। लोग पेड़ काटकर अपने जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्होंने लोगों को पेड़ काटने की बजाए पेड़ लगाने के लिए आगे आने की बात कही। थाना प्रभारी श्याम चन्द्र मांझी ने कहा कि पौधा लगाने के बाद उसका संरक्षण भी जरुरी है। कहा की पेड़ हरे-भरे होंगे तभी धरती पर भी हरियाली होगी। इस मौके पर वन क्षेत्र पदाधिकारी विजय कुमार ¨सह से उप डाकपाल रामेश्वर प्रसाद, आलम कच्छप, संतोष गोप, केलेमेंट बाड़ा, प्रभुदान ¨मज सहित कई लोग मौजूद थे।