ब्यूटी पार्लर में फंसी किशोरी का सीडब्ल्यूसी में बयान दर्ज
गुमला : गुमला के अदिती ब्यूटी पार्लर में फंसी रामगढ़ जिला के घाटो निवासी किशोरी को उसकी मां सुषमा दे
गुमला : गुमला के अदिती ब्यूटी पार्लर में फंसी रामगढ़ जिला के घाटो निवासी किशोरी को उसकी मां सुषमा देवी ने शुक्रवार को सीडब्ल्यूसी को समर्पित किया। सीडब्ल्यूसी कार्यालय में आवश्यक कार्रवाई के बाद अध्यक्ष तागरेन पन्ना ने किशोरी को उसकी मां को सुपूर्द कर दिया। ज्ञात हो कि घाटो की रहने वाली किशोरी अपने नाना-नानी के घर जाने के लिए पिछले 22 जून को घर से निकली थी और गुमला में वह रास्ता भटक गई। एक अनजान महिला ने उसे कहा था कि आज उसके साथ रहो फिर नाना का घर याद आ जाए तो चले जाना। किशोरी ने उक्त महिला के घर में तीन चार दिन तक रही और जब उसे बाहर नहीं निकलने दिया जाने लगा तब अपने मोबाइल से अपनी मां को फोन कर सिर्फ इतना बताया था कि वह गुमला के किसी ब्यूटी पार्लर में फंसी है। इस सूचना के बाद उसकी मां ने गुमला बाल कल्याण समिति के समक्ष अपना आवेदन दिया। अखबार में खबर छपने के बाद 11 जुलाई को ब्यूटी वाली महिला ने उसे रामगढ़ तक छोड़ दी और उसी दिन वह अपने घर पहुंच गई। शिकायतकर्ता सुषमा देवी ने अपनी बेटी को सीडब्ल्यूसी में प्रस्तुत किया जहां उसका बयान दर्ज किया गया। बयान में ब्यूटी पार्लर का नाम अदिति बता रही है और संचालिका का नाम सीमा लकड़ा। किशोरी ने यह भी कहा कि उसे ब्यूटी पार्लर में रहने के लिए महीना छह हजार देने का भी तय हुआ था लेकिन वह कुछ दिन के बाद घर जाने के लिए रामगढ़ तक छोड़ दिया था।