सड़क दुर्घटना में दो छात्र जख्मी
रायडीह : रायडीह थाना से सटे भलमण्डा यात्री बस पड़ाव के समीप बोलेरो व मोटरसाइकिल में मंगलवार को हुई टक
रायडीह : रायडीह थाना से सटे भलमण्डा यात्री बस पड़ाव के समीप बोलेरो व मोटरसाइकिल में मंगलवार को हुई टक्कर में दो स्कूली छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल रोहित ¨मज और संतोष लकड़ा कुलमुंडा मरियमपुर के रहने वाले हैं। उन्हें सीएचसी रायडीह में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति नाजुक रहने के गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों जय किसान उच्च विद्यालय मांझाटोली के दसवीं कक्षा के छात्र हैं। बाइक से दोनों छात्र स्कूल से छुट्टी के बाद घर वापस लौट रहे थे। भलमंडा के समीप सामने से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी। बोलेरो पर संत अन्ना की धर्म बहनें रांची से अपने परिजन का शव लेकर टोंगो लौट रही थी। सिस्टर लोग ही अपने बोलेरो वाहन से घायल को अस्पताल पहुंचाया।