पंचायत समिति सदस्य का हुआ चयन
घाघरा : घाघरा प्रखंड कार्यालय परिसर के सभागार में पंचायत समिति की बैठक अनुमंडल पदाधिकारी केके राजहंस
घाघरा : घाघरा प्रखंड कार्यालय परिसर के सभागार में पंचायत समिति की बैठक अनुमंडल पदाधिकारी केके राजहंस की अध्यक्षता में हुई। जिसमें पंचायत समिति के सफल संचालन के लिए एक वर्ष के लिए चार मुखिया का चयन पंचायत समिति सदस्य के रूप में किया गया। मुखिया का चयन पंचायत समिति सदस्य के रूप में लॉटरी के द्वारा किया गया। जिसमें चपका पंचायत के झारी उरांव, बेलागड़ा पंचायत के संजय उरांव, आदर के राजू उरांव, सरांगो मुखिया बिहनिया देवी का चयन किया गया। इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा की पंचायत समिति का संचालन के लिए चार सदस्य मनोनीत किया गया है। इस मौके पर मुख्य रुप से प्रखंड विकास पदाधिकारी रवींद्र कुमार गुप्ता, प्रमुख सुनीता उरांव, संतोष साह सहित कई लोग मौजूद थे।