70 दो पहिया वाहन जब्त
पालकोट : पालकोट पुलिस ने बुधवार को प्रखंड मुख्यालय में तीन अलग-अलग स्थानों पर सघन वाहन चे¨कग अभियान
By Edited By: Published: Wed, 25 May 2016 06:02 PM (IST)Updated: Wed, 25 May 2016 06:02 PM (IST)
पालकोट : पालकोट पुलिस ने बुधवार को प्रखंड मुख्यालय में तीन अलग-अलग स्थानों पर सघन वाहन चे¨कग अभियान चलाया और अधूरे कागजात के साथ चलने के कारण 70 दो पहिया वाहनों को जब्त कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बढ़ते अपराध के नियंत्रण के लिए पुलिस कप्तान भीमसेन टूटी के निर्देश पर वाहन चे¨कग अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व एस आई बी ¨पगुवा व बी के मिश्रा कर रहे थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें