झारखंड बंद को झाविमो का नैतिक समर्थन
गुमला : स्थानीय नीति के विरोध में शनिवार को आहूत झारखंड बंद का झाविमो ने नैतिक समर्थन करने का निर्ण
गुमला : स्थानीय नीति के विरोध में शनिवार को आहूत झारखंड बंद का झाविमो ने नैतिक समर्थन करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में शुक्रवार को जिला झाविमो की बैठक सर्किट हाउस में हुई। इसमें केंद्रीय महासचिव सुनील साहु ने झाविमो के संगठन विस्तार, मजबूती और स्थानीय नीति के मुद्दे पर कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्थानीय नीति झारखंड के आदिवासी मूलवासी के अनुकूल नहीं है। इसका झाविमो विरोध करती है और शनिवार की प्रस्तावित झारखंड बंद का नैतिक समर्थन करने की बात कही। उन्होंने कहा कि 23 मई को पार्टी का राजकीय महाधिवेशन मोरहाबादी मैदान में होगा, जिसमें प्रखंड स्तर से कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। सुनील केरकेट्टा ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए पंचायत स्तर पर कार्यकर्ताओं को जोड़ने और कमेटी गठन करने का पार्टी पदाधिकारियों से अनुरोध किया। बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक सुजीत नंदा ने की। इस अवसर पर धनेश्वर टोप्पो, सुशील गोस्वामी, सुदेश साहु, महीप उरांव, चन्द्र किशोर खड़िया, महेन्द्र उरांव, तुलसीदास यादव, संजय ¨कडो, हरिलाल उरांव, चैतु उरांव, बुधराम उरांव, बिरसमुनी देवी, प्यारी उरांव, लोलस उरांव आदि उपस्थित थे।