चेंबर अध्यक्ष का चुनाव आज
गुमला : चेंबर आफ कामर्स की 21 सदस्यीय कार्यकारिणी के बीच अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव और कोषाध्
गुमला : चेंबर आफ कामर्स की 21 सदस्यीय कार्यकारिणी के बीच अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव और कोषाध्यक्ष का चुनाव शनिवार की शाम जशपुर रोड स्थित चेंबर कार्यालय में होगी। मुख्य चुनाव पदाधिकारी अनमोल गुप्ता के अनुसार चेंबर पदाधिकारी ने चुनाव की लगभग सभी तैयारियां पूरी करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि विधि व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन से भी सहयोग की मांग की गई है। चेंबर कार्यालय में शाम सात बजे से चुनावी प्रक्रिया आरंभ कर दी जाएगी। इधर कार्यकारिणी के लिए निर्वाचित सदस्यों के बीच अध्यक्ष पद के लिए गोलबंदी आरंभ हो गई है। अब तक कि जो स्थिति है उनमें अमित महेश्वरी और राजेश कुमार ¨सह अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। दोनों दावेदारों ने अपने पक्ष में समर्थक जुटाने की कवायद आरंभ कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चेंबर के 21 सदस्यीय कार्यकारिणी के बीच एक अध्यक्ष, एक सचिव, दो उपाध्यक्ष, एक सह सचिव और एक कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव किया जाएगा। चुनाव पदाधिकारी ने बताया कि पदाधिकारी चयन के लिए सर्वसम्मति बनाने का प्रयास किया जाएगा। सर्वसम्मति नहीं बनने से गुप्त मतदान कराया जाएगा। ज्ञात हो कि चेंबर कार्यकारिणी के चुनाव में 21 सदस्य निर्वाचित हुए हैं जिनमें मेघा आनंद, हिमांशु केसरी, गुरमतीत ¨सह, मनीष ¨हदुस्तान, मो.सब्बू, अभीजीत कुमार जायसवाल, अनिल श्वेता गुप्ता, विकास कुमार ¨सह, महेश कुमार लाल, राजेश कुमार ¨सह, अजय कुमार ¨सह राणा, गुन्नू शर्मा, अमित महेश्वरी, राजेश कुमार गुप्ता, अरुण मंत्री, राजेश लोहानी, सीमा कुमारी, विवेक प्रियेश कार्ड, सरजू प्रसाद साहू और आलोक कुमार गुप्ता के नाम शामिल है। इन सदस्यों के बीच से अध्यक्ष उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव और कोषाध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा।