बंदूक के कुंदे से पंचायत सेवक की पिटाई, घायल
सिसई : थाना क्षेत्र अंबवा निवासी व बिशुनपुर प्रखंड के पंचायत सेवक लगनू उरांव को शनिवार की रात हथियार
सिसई : थाना क्षेत्र अंबवा निवासी व बिशुनपुर प्रखंड के पंचायत सेवक लगनू उरांव को शनिवार की रात हथियार बंद अज्ञात अपराधियों ने बंदूक के कुंदे से वारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार लगनू अपने साला विष्णू उरांव के घर चुमावन कार्यक्रम में गया था। वहां से रात में अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान सरैय टोली स्कूल के पास घात लगा कर बैठे चार हथियार बंद अज्ञात अपराधियों ने उसे रोका एवं मारपीट करते हुए आधा किलोमीटर दूर खेत की ओर ले गए। खेत में भी उसके हाथ व पैर बांधकर बंदूक के कुंदे से पिटाई की। इस दौरान लगनू के बेहोश होने पर अपराधी उसे मरा समझकर भाग गए। काफी देर बाद होश आने के बाद लगनू किसी तरह सड़क तक पहुंचा एवं कुछ ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इस घटना की जानकारी समाचार लिखे जाने तक थाना में नहीं दी गई है।