लापता ग्रामीण की हत्या, शव बरामद
घाघरा : घाघरा थाना क्षेत्र के अरंगी गांव से लापता सुनील उरांव (25) का शव पुलिस ने शनिवार को गांव से
घाघरा : घाघरा थाना क्षेत्र के अरंगी गांव से लापता सुनील उरांव (25) का शव पुलिस ने शनिवार को गांव से सटे एक डोभा से बरामद किया। मृतक के भाई ने बताया का सुनील उरांव दो वर्ष पूर्व खंभिया कुंबाटोली निवासी छोटू साहु की हत्या के आरोप में जेल गया था एवं पंद्रह दिन पूर्व जमानत पर बाहर आया था। चार दिन घर पर रहने के बाद वह गायब हो गया था। उसकी खोजबीन भी की गई, लेकिन पता नहीं चल सका था। सुबह में ग्रामीणों द्वारा डाड़ी के समीप एक शव होने की सूचना दी गई एवं उसकी पहचान सुनील के रूप में की गई। हत्या का कारणों के बारे में जानकारी होने से इंकार किया।
थाना प्रभारी राजेंद्र रजक ने कहा की हत्या कर शव छिपाने की नीयत से डाड़ी में फेंका गया था। बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। बताया कि मामले के अनुसंधान के बाद ही हत्या का कारण स्पष्ट हो सकेगा।