शबद कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल
गुमला : गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरु नानक देव की जयंती सह प्रकाश पर्व बुधवार को जशपुर रोड स्थित श्र
गुमला : गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरु नानक देव की जयंती सह प्रकाश पर्व बुधवार को जशपुर रोड स्थित श्री गुरु ¨सह सभा गुरुद्वारा में उत्सव पूर्वक बनाया गया। प्रकाश पर्व को लेकर सिक्ख धर्मावलंबी पिछले एक सप्ताह से शहर के मुख्य मार्गों में प्रभात फेरी सह शोभायात्रा निकाली और गुरुनानक देव के याद में शबद कीर्तन कर नगर भ्रमण किया।
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को गुरु ¨सह गुरुद्वारा में गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ किया गया और सुबह से दोपहर तक शबद कीर्तन कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। पाठ सह शबद कीर्तन में सिक्ख धर्मावलंबी सहित अन्य लोगों ने भारी संख्या में भाग ली। इसके बाद सिक्ख समुदाय की ओर से लंगर का आयोजन किया गया जिसमें शहर के आम एवं खास सभी वर्ग के लोगों ने लंगर में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर रंजित ¨सह, जगजीत सिहं, महेंद्र ¨सह, मनोहर ¨सह, गुरमित ¨सह, नरेन्द्र ¨सह, अमरजीत सरदार, विजय दी ग्रेट, ली ठुंचू, भरत गोप सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।