श्रीविधि तकनीक से करें खेती
घाघरा : प्रखंड में कृषि जागरूकता रथ के द्वारा किसानों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। इस अ
घाघरा : प्रखंड में कृषि जागरूकता रथ के द्वारा किसानों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर कृषि रथ के साथ उपस्थित कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ.एनो राय, बीटीएम आईपी पांडे ने किसानों को तकनीकी जानकारी देते हुए बताया कि कृषि की उत्पादकता बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत श्री विधि तकनीक का उपयोग करें, जिससे फसल की उत्पादकता को बढ़ावा मिल सके। विशेषज्ञ एनो राय ने कहा कि किसान तकनीकी जानकारियों के साथ खेतीकर कृषि के क्षेत्र में आर्थिक रूप से मजबूत हो सकते हैं। अटल बिहारी तिवारी ने बताया कि किसान पशुपालन के साथ समेकित फसल का उत्पादन कर कृषि उपज को बढ़ावा दें। वहीं मत्स्य के क्षेत्र में भी किसानों को आगे आने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर किसान मित्र मनोज ¨सह, नसीम अहमद, जन्मजय ¨सह, जयनारायण ¨सह, अघनू महतो, सुखराम उरांव, मंगलदेव उरांव, चंद्र देव उरांव सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।