नेयुके में मनाया गया नेहरू जयंती
गुमला : नेहरू युवा केंद्र गुमला में बीते शनिवार को पंडित जवाहर लाल नेहरू की 125वीं जयंती मनाई गई। मौ
गुमला : नेहरू युवा केंद्र गुमला में बीते शनिवार को पंडित जवाहर लाल नेहरू की 125वीं जयंती मनाई गई। मौके पर युवाओं को संबोधित करते हुए डोमन राम मोची ने कहा कि आजादी के बाद नए भारत की दिशा तय करने में नेहरू जी ने उल्लेखनीय योगदान किया था। उनकी सोच दूरदर्शी थी। उनके जीवन से युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए। लेखापाल सुरीना टेटे ने कहा कि नेहरू जी के जयंती के दिन 14 नवंबर 1972 को नेहरू युवा केंद्र की स्थापना की गई थी। 1987 में इसे स्वायत्त संस्था का दर्जा प्राप्त हुआ। वर्तमान में नेहरू युवा केंद्र देश के 623 जिला में कार्य कर रही है। कार्यक्रम से पूर्व पंडित नेहरू के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से चंचल, गीता, बालेश्वर, होलिका, संध्या, जयंती, विनोद सहित सभी प्रखंडों के राष्ट्रीय युवा कोर उपस्थित थे।