कीटनाशक खाने से मौत
भरनो : थाना क्षेत्र के कुम्हारो भगत टोली निवासी चम्पा उरांव (55) की मौत रविवार को कीटनाशक खाने से हो
By Edited By: Published: Sun, 15 Nov 2015 06:54 PM (IST)Updated: Sun, 15 Nov 2015 06:54 PM (IST)
भरनो : थाना क्षेत्र के कुम्हारो भगत टोली निवासी चम्पा उरांव (55) की मौत रविवार को कीटनाशक खाने से हो गई। जानकारी के अनुसार रविवार को दोपहर तीन बजे चंपा उरांव अपने घर में अकेले थे। घर के सदस्य मेहमानी के लिए दूसरे गांव गए हुए थे। इसी बीच चंपा के पेट में दर्द हुआ। इसके बाद उसने घर में रखे कीटनाशक दवा को पेट दर्द का दवा समझ कर पी गया। इससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। पड़ोसी द्वारा उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरनो लाया गया। स्वास्थ्य केंद्र भरनो के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.योगेश शरण के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उन्होंने बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया। रांची ले जाने की तैयारी के दौरान ही उसकी मौत हो गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें