नदी में पानी नहीं होने से बढ़ी समस्या
चैनपुर : चैनपुर के साफी नदी में जल प्रवाह नहीं होने के कारण छठ के श्रद्धालुओं के लिए एक समस्या बन गई
By Edited By: Published: Sun, 15 Nov 2015 05:48 PM (IST)Updated: Sun, 15 Nov 2015 05:48 PM (IST)
चैनपुर : चैनपुर के साफी नदी में जल प्रवाह नहीं होने के कारण छठ के श्रद्धालुओं के लिए एक समस्या बन गई है। चैनपुर के छठ व्रती वर्षों से साफी नदी तट पर अस्ताचलगमाी और उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देते हैं। इस वर्ष साफी नदी सूख गया है जल प्रवाह नहीं हो रहा है। जिस कारण अस्तालगामी और उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। साफी नदी में जल स्त्रोत का संग्रहण करने के लिए चैनपुर के श्रद्धालुओं ने प्रखंड प्रशासन से अनुरोध किया है। श्रद्धालुओं का कहना है कि साफी नदी में जहां-तहां जमे पानी को नाली बनाकर तथा जेसीबी से खुदाई कर जल संग्रह करने से छठ व्रतियों की समस्याओं का समाधान हो सकता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें