ग्राम सभा में करें योजनाओं का चयन
घाघरा : प्रखंड क्षेत्र के शिवराजपुर पंचायत में प्रखंड प्रशासन व स्वयंसेवी संस्थाओं के संयुक्त तत्वाव
घाघरा : प्रखंड क्षेत्र के शिवराजपुर पंचायत में प्रखंड प्रशासन व स्वयंसेवी संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। राज्य ग्रामीण विकास संस्था द्वारा शिवराजपुर पंचायत के महिला मंडलों के सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक सह मनरेगा के राज्य कार्यपालक अभियंता अवधेश शर्मा ने महिला मंडल को प्रशिक्षण दिया। साथ ही मनरेगा योजना व सीएफटी योजना के बारे भी राज्य ग्रामीण विकास संस्था से आए अधिकारियों ने जानकारी हासिल की। मनरेगा में ग्राम सभा का आयोजन कर योजना का चयन करने व जॉब कार्ड बनवाने सहित मनरेगा से जुड़े कार्यों की महत्वपूर्ण जानकारी ग्रामीण महिलाओं को दी गई। मौके पर मुख्य रुप से बीपीओ कांति कुमारी, दिवाकर केसरी, जितेंद्र मिश्रा, दिगंबर ओहदार, अनिरुद्ध चौबे, गणेश कुमार, बृजेश कुमार, निर्मल भगत सहित सैकड़ो महिला मंडल के सदस्य उपस्थित थे।