ट्रक के धक्का से मजदूर घायल
गुमला : लोहरदगा रोड कुम्हारटोली के समीप एक ट्रक के धक्का से गुनिया ग्राम निवासी मजदूर प्रेम साहु घाय
By Edited By: Published: Thu, 08 Oct 2015 06:51 PM (IST)Updated: Thu, 08 Oct 2015 06:51 PM (IST)
गुमला : लोहरदगा रोड कुम्हारटोली के समीप एक ट्रक के धक्का से गुनिया ग्राम निवासी मजदूर प्रेम साहु घायल हो गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल प्रेम को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि भाग रहे वाहन को लोगों ने पकड़कर गुमला थाना के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार प्रेम साहु गुनिया से मजदूरी के लिए गुमला आता है। मजदूरी का काम कर गुरुवार की शाम अपना घर लौट रहा था। इसी क्रम में कुम्हारटोली के समीप एक ट्रक से धक्का लग गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें