माओवादियों ने की महिला की हत्या
गुमला : चैनपुर थाना क्षेत्र के अति उग्रवाद प्रभावित सिविल गांव में माओवादियों ने बीते बुधवार की रात
गुमला : चैनपुर थाना क्षेत्र के अति उग्रवाद प्रभावित सिविल गांव में माओवादियों ने बीते बुधवार की रात गोली मारकर तीस वर्षीय संजीता कुमारी की हत्या कर दी। वहीं शव के बाद पर्चा फेंककर मृतक पर पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाया है। क्षेत्र सुदूरवर्ती व नक्सल प्रभावित होने के कारण पुलिस गांव नहीं गई। ग्रामीणों के सहयोग से शव को चैनपुर लाया गया। एसपी भीमसेन टूटी ने बताया कि एक महिला की माओवादियों द्वारा हत्या किए जाने की सूचना मिली है। बताया कि शव के समीप से एक पर्चा बरामद किया गया है। पर्चा में मृतक पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया है। हलांकि उन्होंने मृत महिला का पुलिस के साथ किसी तरह का संपर्क होने की बात को एक सिरे से खारिज कर दिया। वहीं ग्रामीण सूत्रों के अनुसार करमा पर्व के दौरान सिविल गांव में काफी संख्या में माओवादी पहुंचे थे। वहीं दूसरे दिन इसकी सूचना पुलिस को मिली एवं भारी संख्या में पुलिस बल सिविल गांव पहुंची थी। हालांकि पुलिस के आने की भनक मिलते ही माओवादी गांव से जा चुके थे। गांव में माओवादियों के होने की सूचना संजीता कुमारी द्वारा ही दिए जाने का आरोप लगा उसकी हत्या की बात कही जा रही है।