लापता छात्र का शव कोयल नदी से मिला
गुमला : गुमला के शिव नगर निवासी भगवान पाठक के दो दिनों से लापता पुत्र विवेक कुमार (15) का शव बुधवार
गुमला : गुमला के शिव नगर निवासी भगवान पाठक के दो दिनों से लापता पुत्र विवेक कुमार (15) का शव बुधवार की सुबह रापूटोली गांव के किनारे कोयल नदी से बरामद किया गया। विवेक सरस्वती विद्या मंदिर में 10वीं कक्षा का छात्र था। परिजन विवेक की हत्या किए जाने की बात कह रहे हैं। पिता ने विवेक के दोस्त लक्ष्मण नगर निवासी धनेश ¨सह एवं जन्मेजय सोनी के खिलाफ उसके पुत्र का अपहरण करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस दोनों लड़कों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। विवेक के पिता ने पुलिस को बताया कि विवेक को उसके दोस्त धनेश व जन्मेजय घर से बुलाकर अपने साथ ले गए थे। इसके बाद से विवेक वापस नहीं लौटा। वहीं मंगलवार की सुबह रापुटोली के समीप कोयल नदी में एक शव होने की सूचना ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गई। नदी से शव निकाले जाने के बाद उसकी पहचान विवेक कुमार के रूप में की गई। पुलिस इस मामले को हत्या व हादसा दोनों मानकर छानबीन कर रही है।
-----
पोस्टमार्टम में कारण नहीं चला पता, रिम्स भेजा गया शव
एसपी भिमसेन टूटी ने बताया कि विवेक का शव कोयल नदी से बरामद किया है। विवेक की हत्या की गई है या हादसे में मौत् हुई है, इसका पता करने के लिए तीन सदस्यीय चिकित्सकों की टीम द्वारा पोस्टमार्टम किया गया। लेकिन पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। बताया कि कारण जानने के लिए शव का दुबारा पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके लिए शव को रांची रिम्स भेजा गया है। वहां से रिपोर्ट मिलने के बाद ही कारण स्पष्ट हो सकेगा। उन्होंने बताया कि आरोपी दोनों लड़कों से पुलिस पूछताछ कर रही है।