सड़क दुर्घटना में घायल
गुमला : गुमला शहर के पटेल चौक के समीप बुधवार की सुबह एक पिकअप वाहन के धक्का से गुमला निवासी मनोरंजन
By Edited By: Published: Wed, 29 Jul 2015 06:14 PM (IST)Updated: Wed, 29 Jul 2015 06:14 PM (IST)
गुमला : गुमला शहर के पटेल चौक के समीप बुधवार की सुबह एक पिकअप वाहन के धक्का से गुमला निवासी मनोरंजन साहु गंभीर रूप से घायल हो गया। पिकअप का चालक वाहन लेकर भागने के दौरान अलबर्ट एक्का स्टेडियम के समीप वाहन छोड़कर भाग गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने वाहन को पकड़कर थाना के सुपुर्द कर दिया। जानकारी के अनुसार मनोरंजन साहु किसी काम के सिलसिले में पटेल चौक के पास खड़ा था। इसी दौरान एक पिकअप तेज गति से आया एवं मनोरंजन को धक्का मार दिया। मनोरंजन के सर व शरीर के दूसरे भाग में काफी चोट लगी है। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें