यक्ष्मा से बचाव की दी गई जानकारी
बसिया : यक्ष्मा रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को बसिया प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांध
By Edited By: Published: Fri, 24 Jul 2015 07:51 PM (IST)Updated: Fri, 24 Jul 2015 07:51 PM (IST)
बसिया : यक्ष्मा रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को बसिया प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्य परियोजना पदाधिकारी शशिकांत नायक ने यक्ष्मा बीमारी के कारण व बचाव के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा की इस बीमारी का पूर्ण इलाज संभव है। कार्यशाला में अलकसियुस, मो. इमरान, चिकित्सा पदाधिकारी डा. विजय दशमी उरांव, रोहिणी प्रसाद, रश्मि एक्का आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें