शिक्षकों के बीच नहीं बांटी गई किताब
घाघरा : भारत सरकार की ओर से शिक्षा में सुधार के लिए कई अथक प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं प्रखंड स्थित
घाघरा : भारत सरकार की ओर से शिक्षा में सुधार के लिए कई अथक प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं प्रखंड स्थित संकुल संसाधन केंद्र के कर्मियों की ओर से लापरवाही बरती जा रही है। विभाग की ओर से शिक्षकों को प्रशिक्षित करने के लिए प्रशिक्षण मॉड्यूल (एक तरह का किताब) प्रखंड क्षेत्र के 170 विद्यालयों के शिक्षको को वितरण के लिए उपलब्ध कराया गया था, लेकिन आज तक किसी भी शिक्षक को किताब नहीं दी गई है। प्रशिक्षण मॉड्यूल किताब में बाल संसद, मार्गदर्शिका, रिपोर्ट कार्ड, सीसीई मूल्यांकन, बुनियाद इत्यादि विषयों से संबंधित जानकारी दी गई है। माड्यूल किताब नहीं मिलने की शिकायत शिक्षकों ने विभाग के एपीओ बिनोद कुमार ¨सह से की थी। इसके बावजूद इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। भाजपा राष्ट्रीय किसान मोर्चा के सदस्य भिखारी भगत ने कहा कि सर्व शिक्षा अभियान मे लूट मचा हुआ है। प्रशिक्षण मॉड्यूल किताब का वितरण नहीं करना एक गंभीर मामला है। जिसकी शिकायत उपायुक्त के साथ साथ मुख्यमंत्री रघुवर दास से भी मिलकर करेंगे।