छेड़खानी के आरोप में पिटाई, गिरफ्तार
संवाद सूत्र, विशुनपुर : थाना क्षेत्र के हेसराग डीपा बागीचा निवासी नंदू लोहरा को गांव की एक लड़की के
संवाद सूत्र, विशुनपुर : थाना क्षेत्र के हेसराग डीपा बागीचा निवासी नंदू लोहरा को गांव की एक लड़की के साथ छेड़खानी के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार नंदू लोहरा तीन वर्ष पूर्व भी उसी लड़की के साथ छेड़खानी के आरोप में जेल जा चुका है। जेल से छूटने के बाद सुबह में लड़की के घर गया एवं उसके साथ छेड़खानी कर रहा था। इसी दौरान परिजनों ने उसे पकड़ लिया एवं पिटाई की। बाद में इसकी सूचना पुलिस को दी एवं पुलिस ने गांव जाकर नंदू को गिरफ्तार कर लिया। वहीं गिरफ्तार नंदू ने बताया कि वह लड़की के घर उसके खिलाफ हुए मुकदमे में उसके पक्ष में अदालत में गवाही देने की बात कहने गया था। इसी दौरान उसकी पिटाई कर दी गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।