मतपेटी रखने के लिए भवन का हुआ निरीक्षण
गुमला : जिला में पंचायत चुनाव की प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई है। पंचायत चुनाव में प्रयोग होने वा
गुमला : जिला में पंचायत चुनाव की प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई है। पंचायत चुनाव में प्रयोग होने वाले मतपेटी के भंडारण के लिए उप विकास आयुक्त चंद्रकिशोर उरांव ने शुक्रवार को सदर प्रखंड परिसर स्थित गोदाम भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अंचल अधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील चंद्र भी उपस्थित थे। भवन में आंगनबाड़ी केंद्र का पोषाहार रखा गया था। जिसे सीओ सह बीडीओ ने अविलंब वितरण का निर्देश दिया। उप विकास आयुक्त ने मजदूर लगाकर गोदाम भवन का साफ सफाई करने का निर्देश दिया।
इस संबंध में जिला पंचायती राज पदाधिकारी से भी उप विकास आयुक्त ने बात की और मतपेटी की संख्या की जानकारी हासिल की। उप विकास आयुक्त ने जिला पंचायती राज पदाधिकारी से मजदूर लगवाकर मतपेटी रखने के अनुकूल भवन को साफ सुथरा कराने का निर्देश दिया। मौके पर सहायक परियोजना पदाधिकारी रजनीकांत, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी विजय गोप, प्रधान सहायक मिथिलेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।