विशाल पेड़ की डाली सड़क पर गिरी, एक घायल
गुमला : परिसदन मार्ग में केंद्रीय पुस्तकालय के सामने शुक्रवार को दोपहर में विशालकाय लिप्ट्स पेड़ की ए
By Edited By: Published: Fri, 24 Jul 2015 06:06 PM (IST)Updated: Fri, 24 Jul 2015 06:06 PM (IST)
गुमला : परिसदन मार्ग में केंद्रीय पुस्तकालय के सामने शुक्रवार को दोपहर में विशालकाय लिप्ट्स पेड़ की एक बड़ी डाली टूटकर सड़क के बीच गिर पड़ी। इससे सड़क किनारे खैनी बेच रहे करमटोली के लखन महली का सिर फट गया। स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं पेड़ की डाली बिजली के तार पर से होकर गिरने से बिजली का तार भी टूट गया। इससे आसपास के मुहल्लों में बिजली बाधित हो गई। बिजली विभाग की ओर से तुरंत बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। इस कारण बड़ा हादसा होने से बच गया। इधर, समाजसेवी सह चेंबर के पूर्व अध्यक्ष रमेश कुमार चीनी ने सड़क किनारे काफी पुराने हो चुके पेड़ों की कटाई कराए जाने की मांग जिला प्रशासन से की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें