Move to Jagran APP

महाजनसंपर्क अभियान से होगा सत्यापन

गुमला : मोबाइल से मिस्ड कॉल कर बनाए गए भाजपा सदस्यों का सत्यापन महाजनसंपर्क अभियान के तहत किया जाएगा

By Edited By: Published: Sun, 05 Jul 2015 07:10 PM (IST)Updated: Sun, 05 Jul 2015 07:10 PM (IST)
महाजनसंपर्क अभियान से होगा सत्यापन

गुमला : मोबाइल से मिस्ड कॉल कर बनाए गए भाजपा सदस्यों का सत्यापन महाजनसंपर्क अभियान के तहत किया जाएगा। सदस्यों के अंतिम सत्यापान के लिए पार्टी के पदाधिकारी प्राथमिक सदस्यों के घर-घर जाएंगे और सदस्यता अभियान का अंतिम सत्यापन करेंगे। यह जानकारी रविवार को ऑक्सफोर्ड स्कूल भवन में संपन्न जिला भाजपा की बैठक में दी गई। बैठक की अध्यक्षता जिला भाजपा के अध्यक्ष विजय कुमार मिश्रा ने की। बैठक में प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष ओम ¨सह मुख्य रूप से उपस्थित थे। जिसमें शामिल पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए श्री ¨सह ने पार्टी संगठन द्वारा संचालित महाजनसंपर्क अभियान पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि यह अभियान पार्टी संगठन का फाइनल मैच है। अभियान के तहत पदाधिकारियों को सदस्यों का घर-घर जाना है और उनके नामों को सदस्य के रूप में सत्यापन करना है। इस कार्य में पार्टी के सभी पदाधिकारियों को पूरी तन्मयता से लगने की जरूरत है। महाजनसंपर्क अभियान के तहत पूर्वी भारत का एक विशेष कार्यक्रम सात जुलाई को कोलकाता में आयोजित होगा। कार्यक्रम को भाजपा के केंद्रीय अध्यक्ष अमित शाह सबोधित करेंगे। गुमला से उस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष विजय कुमार मिश्रा सहित पांच लोग शामिल होंगे। बैठक में किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार सिहं, सत्यनारायण पटेल, संजय वर्मा, युवा मोर्चा के अध्यक्ष विपिन कुमार ¨सह, शकुन्तला देवी, गजाधर ¨सह, दिलीप बड़ाईक, दिनेश्वर ¨सह सहित मंडलस्तरीय पार्टी पदाधिकारी शामिल थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.