मांझाटोली स्कूल में बाल संसद का गठन
संवाद सूत्र, रायडीह : प्रखंड के मांझाटोली स्थित जय किसान प्लस टू विद्यालय में शनिवार को बाल संसद क
संवाद सूत्र, रायडीह : प्रखंड के मांझाटोली स्थित जय किसान प्लस टू विद्यालय में शनिवार को बाल संसद का गठन किया गया। अभिषेक केरकेट्टा को प्रधानमंत्री, रवि प्रसाद, रोशनी इंदवार व नेहा कुमारी को उप प्रधानमंत्री, निलीमा कुजूर को सांस्कृतिक मंत्री, आशीष खाखा व रोहित कुजूर को उप सांस्कृतिक मंत्री, विश्वा तिर्की को खेलमंत्री, नीलम विलूंग व रामधनी ¨मज को उप खेल मंत्री, कपिल मुनी को अनुशासन मंत्री, आरती खलखो व सीमा कुमारी को उप अनुशासन मंत्री, निम्मी तिर्की को स्वास्थ्य मंत्री, प्रियंका कुजूर व तेजलाल गोप को उप स्वास्थ्य मंत्री, चांदनी कुमारी को सफाई मंत्री एवं मोनिका कुजूर व शुभम प्रसाद को उप सफाई मंत्री बनाया गया। प्रधानाध्यापक फादर सिरिल कुल्लू ने सभी चयनित मंत्रियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर फादर एडवर्ड लकड़ा, फादर विजय तिग्गा, नलीन कुमार ¨सह, अजय बेक, रामू तिर्की, राम नाथ साहु, बादल कुमार, ज्योति केरकेट्टा आदि उपस्थित थे।