शादी का प्रलोभन दे यौन शोषण
गुमला : गुरदरी थाना क्षेत्र की एक महिला से शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का मामला प्रकाश में आया
By Edited By: Published: Wed, 27 May 2015 05:19 PM (IST)Updated: Wed, 27 May 2015 05:19 PM (IST)
गुमला : गुरदरी थाना क्षेत्र की एक महिला से शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पीड़ित महिला ने थाना क्षेत्र के मरवई गांव के सुमन कुजूर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसने आरोप लगाया है कि उसकी पहचान सुमन कुजूर के साथ हुई थी एवं इसके बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ी। इसी बात का फायदा उठाकर सुमन कुजूर ने उसके साथ शादी करने की बात कही एवं शारीरिक संबंध बनाया। बाद में शादी करने की बात से मुकर गया। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें