पेट्रोल पंप मशीन का शीशा तोड़नेवाले धराए
संवाद सूत्र, रायडीह : गुमला व रायडीह प्रखंड में संचालित कई पेट्रोल पंप मशीन का शीशा तोड़ने में शामिल
By Edited By: Published: Sat, 18 Apr 2015 08:19 PM (IST)Updated: Sat, 18 Apr 2015 08:19 PM (IST)
संवाद सूत्र, रायडीह : गुमला व रायडीह प्रखंड में संचालित कई पेट्रोल पंप मशीन का शीशा तोड़ने में शामिल वाहन चालक समेत दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार होने वालों में जसपुर नगर के वाहन चालक मो. नवाजीज खान व एक अन्य शामिल है। पुलिस ने पिकअप वाहन को भी जब्त किया है। थाना प्रभारी राजीव रंजन ने बताया कि उनलोगों ने शुक्रवार को रात ग्यारह बजे रांची की ओर से आने के दौरान सबसे पहले गुमला के सिसई रोड में पेट्रोल पंप बंद होने के कारण तेल नहीं मिलने मशीन का शीशा तोड़ा। इसके बाद रायडीह एवं मांझाटोली में मशीन में लगा शीशा फोड़कर भागने के दौरान पंप कर्मियों की मदद से पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। दोनों को रविवार को जेल भेजा जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें