ग्रामीणों के प्यार व सहयोग से मिला सम्मान
विशुनपुर : पदम श्री पुरस्कार से सम्मानित विकास भारती के सचिव अशोक भगत का मंगलवार को विशुनपुर के विका
विशुनपुर : पदम श्री पुरस्कार से सम्मानित विकास भारती के सचिव अशोक भगत का मंगलवार को विशुनपुर के विकास भारती पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीणों के प्यार व सहयोग से ही उन्हें यह सम्मान प्राप्त हो सका है। पहले भी क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ थे एवं आगे भी साथ ही रहेंगे। सेवा के संकल्प को अंतिम सांस तक निभाऊंगा। अभी तो काम शुरू हुआ है आगे और भी बड़ा काम करना है।
उन्होंने कहा कि वे कभी सम्मान पाने के लिए काम नहीं किया बल्कि जनजातीय क्षेत्र के लोगों की सेवा की उनका उद्देश्य है। अशोक भगत ने कहा कि पदम श्री का सम्मान मिलने से संस्था को सम्मान बढ़ा है। साथ ही काम करने का दायित्व भी बढ़ा है। जब तक सभी लोग शिक्षित, स्वस्थ्य व रोजगार से नहीं जुड़ जाते हैं तब तक काम जारी रहेगा। संस्था द्वारा संचालित विद्या मंदिर स्कूल का एक छात्र राष्ट्रपति भवन में म्यूजियम का काम देख रहा है तो संस्था के लिए गौरव की बात है। अपने संबोधन के दौरान कई बार अशोक भगत भावुक भी हो गए। इससे पूर्व विकास भारती के सदस्य व ग्रामीणों द्वारा गुलदस्ता देकर व माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर भिखारी भगत, उत्तम साहु, कृष्णा ¨सह, कृष्णा साहु, आलोक उरांव, अजय लकड़ा, सीताराम खेरवार, धर्मदेव खेरवार, लालदेव असुर, संजय पांडेय, पंकज ¨सह, अजित उरांव, मनोज कुमार सहित काफी ग्रामीण उपस्थित थे।