महिला का अधकटा शव बरामद
घाघरा : घाघरा थाना क्षेत्र के लप्सर डुमरटोली गांव के समीप पुलिस ने चालीस वर्षीय महिला जगमुनिया उरां
By Edited By: Published: Tue, 14 Apr 2015 06:46 PM (IST)Updated: Tue, 14 Apr 2015 06:46 PM (IST)
घाघरा : घाघरा थाना क्षेत्र के लप्सर डुमरटोली गांव के समीप पुलिस ने चालीस वर्षीय महिला जगमुनिया उरांव का अधकटा शव बरामद किया है। घटना की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची मृतका की बेटी सुषमा कुमारी ने बताया कि वह अपने मां के साथ लोहरदगा में रहकर पढ़ाई करती थी। पिता की मौत बीमारी के कारण कई वर्ष हो चुकी है। मां राशन कार्ड बनवाने को लेकर गांव आई थी। गांव के ही उसके संबंधी विमला देवी व बेटा पवन उरांव के साथ उसका भूमि विवाद चल रहा था। उसने थाना को लिखित रूप से इसकी जानकारी दी है। थाना प्रभारी पंकज कुमार ¨सह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। अनुसंधान के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें