Move to Jagran APP

प्रकृति का संरक्षण व संव‌र्द्धन सबका कर्तव्य

घाघरा : घाघरा में सरहुल पर्व धूमधाम से मनाया गया। पूजा की शुरूआत भौवा पहान व पुजारों के द्वारा झखरा

By Edited By: Published: Tue, 14 Apr 2015 06:22 PM (IST)Updated: Tue, 14 Apr 2015 06:22 PM (IST)
प्रकृति का संरक्षण व संव‌र्द्धन सबका कर्तव्य

घाघरा : घाघरा में सरहुल पर्व धूमधाम से मनाया गया। पूजा की शुरूआत भौवा पहान व पुजारों के द्वारा झखरा कुंबा स्थित सरना स्थल में भूमि पूजन कर किया गया। इसके उपरांत नवयुवक सरना संचालन के द्वारा भव्य जुलूस का आयोजन किया गया। जुलूस मे कुल 150 से अधिक खोड़हा दलों ने पारंपरिक नृत्य व गान की प्रस्तुति की। इसके उपरांत जुलूस पेट्रोल पंप के समीप पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। इस मौके पर अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत ने कहा कि इस पर्व का अपना महत्व है। यह पर्व हमें प्रकृति से जोड़ता है। प्रकृति का संरक्षण व संव‌र्द्धन करना सबका कर्तव्य है। विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव ने कहा कि सरहुल प्रकृति पर्व है। इस पर्व पर लोग प्रकृति की पूजा व उपासना करते हैं। पर्व पर लोगों को प्रकृति से प्रेम करने की बात कही। कहा कि प्रकृति संरक्षण व संव‌र्द्धन करने का संदेश लोगों को देती है। कार्यक्रम को डीसी गौरीशंकर ¨मज, रांची मेयर आशा लकड़ा, जिप अध्यक्ष सतवंती देवी, भाजपा के अनिल उरांव, अनिरूद्ध चौबे, योगेंद्र भगत, शिवकुमार भगत, बाबी भगत ने भी संबोधित किया। मौके पर शोभा यात्रा में शामिल सभी खोड़हा दलों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनोज साहु, बीडीओ अरूण उरांव, प्रमुख प्रेमी देवी, रवि पहान, नवीन केरकेट्टा, उपेंद्र नाथ राम, मनोज सिन्हा, श्याम किशोर पाठक, महेंद्र भगत, कौशल किशोर ¨सह, डा. डी सुमरई, शंभू उरांव, थाना प्रभारी पंकज ¨सह, अशोक उरांव सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.