Move to Jagran APP

संशोधित ::: जमशेदपुर की टीम रही ओवरआल चैंपियन

लोहरदगा : जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय छठे राज्यस्तरीय ओपेन ताइक्वांड

By Edited By: Published: Sun, 12 Apr 2015 07:41 PM (IST)Updated: Sun, 12 Apr 2015 07:41 PM (IST)
संशोधित ::: जमशेदपुर की टीम रही ओवरआल चैंपियन

लोहरदगा : जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय छठे राज्यस्तरीय ओपेन ताइक्वांडो प्रतियोगिता का रविवार को भव्य समापन हुआ। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में जमशेदपुर की टीम ओवरऑल चैंपियन रही। रांची को दूसरा व लोहरदगा को तीसरा स्थान हासिल हुआ। समापन समारोह में चैंपियन बने जमशेदपुर की टीम के साथ विजेता टीम को बतौर मुख्य अतिथि एसपी मनोज रतन चोथे ने कप देकर पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता के 45 किग्रा जूनियर बालक वर्ग में जमशेदपुर के अंकित बिशोई को स्वर्ण, मनोज रविदास को रजत, नारायण दास व मंगल हांसदा को कांस्य, 42 किग्रा के बालिका वर्ग में रांची की पूजा कुमारी को स्वर्ण, बोकारो की अंजली कुमारी झा को रजत, जमशेदपुर की संगीता कुमारी व अंशु रंजन को कांस्य, बालक वर्ग के 45-48 किग्रा में जमशेदपुर के सुमेश बड़ाईक, अजय बेसरा, केदार हेम्ब्रम व कोडरमा के उदय कुमार यादव को क्रमश: स्वर्ण, रजत व कांस्य, बालिका वर्ग के 42-44 किग्रा में रांची की सुप्रीया कुमारी, जमशेदपुर की नेहा मरांडी, बोकारो की सत्यवती कुमारी व सिमडेगा की बसंती कुमारी को क्रमश: स्वर्ण, रजत व कांस्य, बालक वर्ग के 48-51 किग्रा में बोकारो के मिथिलेश कुमार यादव, जमशेदपुर के सूरज कुमार शर्मा, लखन करमाली व रांची के राहुल कुमार को क्रमश: स्वर्ण, रजत व कांस्य, बालिका वर्ग के 44-46 किग्रा में लोहरदगा की संध्या कुमारी, ज्योति कुमारी, रांची की कोमल कुमारी व रबीना कुमारी को क्रमश: स्वर्ण, रजत व कांस्य, बालक वर्ग के 51-55 किग्रा में धनबाद के भवानी कुमार चौहान, जमशेदपुर के अंशु कुमार सिंह, सचिन कुमार प्रमाणिक व रांची के साकेत कुमार को क्रमश: स्वर्ण, रजत व कांस्य, बालिका वर्ग के 46-49 किग्रा में जामताड़ा की अवंतिका कुमारी, लोहरदगा की वंदना तिर्की, सरस्वती कुमारी व विनीता कुमारी को क्रमश: स्वर्ण, रजत व कांस्य, बालक वर्ग के 55-59 किग्रा में बोकारो के अमित कुमार सिंह, जमशेदपुर के अमित चंदन मुंडा, गोड्डा के आनंद कुमार व जमशेदपुर के दिव्यान प्रकाश को क्रमश: स्वर्ण, रजत व कांस्य, बालक वर्ग के 80-87 किग्रा में जमशेदपुर के अनुराग शर्मा, डीसी मुर्मू, सिमडेगा के कृष्णा बड़ाईक व बोकारो के अमित कुमार को क्रमश: स्वर्ण, रजत व कांस्य, बालिका वर्ग के 67-73 किग्रा में बोकारो की परवीन अख्तर को स्वर्ण, बालक वर्ग के 87 किग्रा में जामताड़ा के चंद्रशेखर सिंह को स्वर्ण, बालिका वर्ग के 73 किग्रा में रांची की शाहीना परवीन को स्वर्ण, सीनियर बालक वर्ग के 54 किग्रा में जमशेदपुर के दीपक लाल लोढ़ी, रितेश झा, लोहरदगा के रितेश कुमार व अरविंद यादव को क्रमश: स्वर्ण, रजत व कांस्य, बालिका वर्ग के 46 किग्रा में जमशेदपुर की रानी कुमारी, लोहरदगा की वैशाली कुमारी व जमशेदपुर की प्रियंका कुमारी को क्रमश: स्वर्ण, रजत व कांस्य, बालक वर्ग के 58 किग्रा में चाईबासा के राहुल प्रधान, जमशेदपुर के देवाशीष हांसदा, रांची के आलोक रंजन व अािदत्य त्रिपाठी को क्रमश: स्वर्ण, रजत व कांस्य, बालिका वर्ग के 46-49 किग्रा में जमशेदपुर की बाबी कुमारी व रांची की प्रीतम सिंह को क्रमश: स्वर्ण, रजत, बालक वर्ग के 58-63 किग्रा में रांची के करमचंद भगत, जमशेदपुर के मोहनीस दास, रांची के अनुज उरांव व जमशेदपुर के श्याम सुंदर महतो को क्रमश: स्वर्ण, रजत व कांस्य, बालिका वर्ग के 49-53 किग्रा में जमशेदपुर की सुनीता कुमारी व भवानी घटवाल को स्वर्ण व रजत, बालक वर्ग के 63-68 किग्रा में जमशेदपुर के हेमंत रजक, कृष्णा कुमार यादव, कोडरमा के दीपक कुमार मिश्रा व राजीव कुमार को क्रमश: स्वर्ण, रजत व कांस्य, बालिका वर्ग के 53-57 किग्रा में जमशेदपुर की हेमलता दास व सरायकेला की ए बाड़ा को स्वर्ण व रजत, बालक वर्ग के 68-73 किग्रा में जमशेदपुर के उमाशंकर, रोहित कुमार सिंह, धनबाद के दिव्यांशु सिंह व कोडरमा के पियूष को क्रमश: स्वर्ण, रजत व कांस्य, बालिका वर्ग के 57-62 किगा में बोकारो की प्रियंका चक्रवर्ती व रांची की हीना परवीन को स्वर्ण व रजत, बालक वर्ग के 73-78 किग्रा में जमशेदपुर के वाई संजय कुमार, वीबी सरदार, बोकारो के रूपलाल कुमार व धनबाद के पी सिंह को क्रमश: स्वर्ण, रजत व कांस्य, बालिका वर्ग के 62-67 किग्रा में जमशेदपुर की दुर्गा साहु व लोहरदगा की रूपा कुमारी को स्वर्ण व रजत, बालक वर्ग के 59-63 किग्रा में रांची के रिशु कुमार, सलभ अंकित, हजारीबाग के चंदन कुमार राणा व रांची के अंशु कुमार पांडे को क्रमश: स्वर्ण, रजत व कांस्य, बालिका वर्ग के 52-55 किग्रा में लोहरदगा की राजमुनी कुमारी, रांची की खुशबू सिंह व लोहरदगा की गुलनाज खातून को क्रमश: स्वर्ण, रजत व कांस्य, बालक वर्ग के 63-68 किग्रा में रांची के प्रतीक, अमन पांडे, जमशेदपुर के नवनीत कुमार व रांची के अतीक अहमदी को क्रमश: स्वर्ण, रजत व कांस्य, बालिका वर्ग के 55-59 किग्रा में रांची की पलक प्रियांशु को स्वर्ण, बालक वर्ग के 68-73 किग्रा में बोकारो के चंदन कुमार बाउरी व दिव्यांशु सिंह को स्वर्ण व रजत, बालिका वर्ग के 59-63 किग्रा में रांची की भूमि श्वेता को स्वर्ण, बालक वर्ग के 73-78 किग्रा में धनबाद के अनुपम मंडल व शाहिद को स्वर्ण व रजत, बालिका वर्ग के 63-68 किग्रा में रांची की हीना परवीन को स्वर्ण, बालक वर्ग के 78 किग्रा में धनबाद के आकाश विश्वकर्मा, जमशेदपुर के नदीम अख्तर व हेमंत दास को क्रमश: स्वर्ण, रजत व कांस्य, बालिका वर्ग के 68 किग्रा में लोहरदगा की शिखा सिंह को स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.