ताइक्वांडो प्रतियोगिता में लोहरदगा ने जीते पांच स्वर्ण
लोहरदगा : जिला ताईक्वांडो एसोसिएशन के तत्वाधान में शनिवार को खेमराज स्मृति भवन में आयोजित छठे राज्य
लोहरदगा : जिला ताईक्वांडो एसोसिएशन के तत्वाधान में शनिवार को खेमराज स्मृति भवन में आयोजित छठे राज्य स्तरीय ओपेन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में लोहरदगा की टीम ने पांच स्वर्ण पदक जीते। जबकि जमशेदपुर की टीम ने चार और रांची की टीम ने तीन स्वर्ण पदक जीते। इनमें मोनिका कुमारी, बबली कुमारी, अंजली कुमारी, सिम्मी कुमारी, अमीषा, अजमत, अंजलि, रोहित, जसंत सिंह अरोड़ा, आदित्य सिन्हा, संजय साहु आदि शामिल हैं। मौके पर उपस्थित एसपी मनोज रतन चोथे ने कहा कि युवा साकारात्मक दिशा की ओर कदम बढ़ाएं। ताईक्वांडो जीवन में आगे बढ़ने का बेहतर माध्यम है। वर्तमान समय में यह लड़कियों के लिए यह सबसे बेहतर है। मौके पर मिथिलेश कुमार सिंह, विजय विश्वकर्मा, अमर बाउरी, अजय महतो आदि मौजूद थे।