Move to Jagran APP

महिलाएं विकास की जननी

घाघरा : स्वयंसेवी संस्था प्रदान द्वारा महिला विकास मंडल का वार्षिक अधिवेशन का आयोजन हाईस्कूल मैदान घ

By Edited By: Published: Mon, 30 Mar 2015 06:51 PM (IST)Updated: Mon, 30 Mar 2015 06:51 PM (IST)
महिलाएं विकास की जननी

घाघरा : स्वयंसेवी संस्था प्रदान द्वारा महिला विकास मंडल का वार्षिक अधिवेशन का आयोजन हाईस्कूल मैदान घाघरा में आयोजित किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष सतवंती देवी ने कहा कि महिला विकास की जननी है। महिलाओं के बिना विकास की परिकल्पना अधूरी है। अधिवेशन में महिलाओं की उपस्थिति उनके जागरूकता को प्रदर्शित करती है। समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने की जरूरत है। समाज को नशापान से मुक्त करने की जरूरत है। जिला परिषद सदस्य बॉबी भगत ने कहा कि महिलाओं को संगठित कर आगे ले जाने में संस्था का बड़ा योगदान है। महिलाएं हर क्षेत्र में विकास की ओर अग्रसर हो रही है। महिलाएं अपनी पहचान का मोहताज नहीं है। महिला समिति अध्यक्षा राधिका देवी ने समिति का प्रगति रिपोर्ट पढ़कर सुनाया। जहां बताया कि 567 महिला मंडल में 60 हजार 384 महिलाएं जुड़ी हुई है। प्रखंड के 18 पंचायत में महिला मंडल द्वारा कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम में महिला समूह द्वारा स्टॉल लगाया गया था। जिसका मुआयना अतिथियों द्वारा किया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुखिया योगेंद्र भगत, बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक हिमांशु खेस, एलइओ विमला बेक, सुचित कुमार, दीप्ति पटनायक, शेखर कुमार सहित काफी संख्या में महिलाएं मौजूद थी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.