जारी में खुलेगा खेल केंद्र
जारी : प्रखंड के बुमतेल गांव में नवनिर्मित परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम का उद्घाटन विधायक शिवशंकर उ
जारी : प्रखंड के बुमतेल गांव में नवनिर्मित परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम का उद्घाटन विधायक शिवशंकर उरांव ने फीता काटकर की। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि हम सौभाग्यशाली है। वीर सपूत अलबर्ट एक्का का जन्म इस गांव में हुआ। इसके कारण हमारे गांव को पूरे देश में जाना जाता है। इस क्षेत्र को खेल के क्षेत्र में आगे ले जाने के लिए मैं तत्पर हूं। यहां खेल केंद्र खोला जाएगा। इसके लिए मैं खेल मंत्री से बात करूंगा। इसके अलावा सैनिक भर्ती केंद्र भी खोला जाएगा। इसके लिए विधानसभा में बात रखा हूं। यहां के युवक युवतियां सेना में प्रवेश कर देश की सेवा करेंगे। राज्य में पूर्ण बहुमत की सरकार है। जो कार्य चौदह वर्ष में नहीं हुआ वह पांच वर्ष में होगा। इस मौके पर खेलकूद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। मौके पर प्रमुख लीली कुजूर, दिलीप बड़ाइक, नंदकिशोर नंद, जगत ¨सह, अवधेश नाथ शाहदेव, गौतम ¨सह, गोपाल ¨सह, प्रह्लाद ¨सह, र¨वद्र नाथ शाहदेव, नोवेल लकड़ा, नीरज शर्मा, अर¨वद मौर्य, बसंत बड़ाइक, अलवीश टोप्पो आदि उपस्थित थे।