वज्रपात में दो की मौत
गुमला : जिले के रायडीह व घाघरा में शुक्रवार की दोपहर हुई वज्रपात में दो लोगों की मौत हो गई। मरने वाल
By Edited By: Published: Fri, 27 Mar 2015 07:12 PM (IST)Updated: Fri, 27 Mar 2015 07:12 PM (IST)
गुमला : जिले के रायडीह व घाघरा में शुक्रवार की दोपहर हुई वज्रपात में दो लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में रायडीह के जोराडाड़ निवासी सतीश ¨मज (15) व घाघरा की छोटा अजियातु गांव की सुशीला देवी (30) के नाम शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार जोराडाड़ निवासी मृतक सतीश अपने खेत की ओर गया था। दोपहर लगभग ढाई बजे अचानक वर्षा होने पर वह बचने के लिए पास में एक इमली के पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। इसी दौरान वज्रपात हुई एवं उसकी मौत हो गई। वहीं छोटा अजियातु गांव में महिला सुशीला देवी अपने खलिहान में गेहूं दौ रही थी। इसी दौरान अचानक वर्षा के साथ वज्रपात होने से उसकी मौत हो गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें