महिला आयोग से गुहार लगाएगी पीडि़ता
बिशुनपुर : प्रखंड के एक आवासीय विद्यालय की महिला कर्मचारी के साथ हुए सामुहिक दुष्कर्म की घटना के डेढ
बिशुनपुर : प्रखंड के एक आवासीय विद्यालय की महिला कर्मचारी के साथ हुए सामुहिक दुष्कर्म की घटना के डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी दुष्कर्मियों की गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़िता न्याय के लिए महिला आयोग में शिकायत करेगी। पीडि़ता ने बतलाया कि दिसंबर माह में क्रिसमस की छुट्टी होने पर वह अपने घर जाने के लिए निकली थी। विद्यालय के प्रहरी राजकुमार उरांव ने उसे घर छोड़ देने की बात कह अपने मोटरसाईकिल पर बिठाकर ले जा रहा था। इसी दौरान प्रखंड के पोढीसीमा के समीप दो अज्ञात नकाबपोश अपराधी ने उन लोगों को रोका एवं महिला को जंगल की ओर ले जाकर दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घटना की शिकायत घाघरा थाना में की। कोई कार्रवाई नहीं होने पर उसने बीडीओ व डीएसई से शिकायत की। वहां भी उसकी फरियाद नहीं सुनी गई। इसके बाद पीड़िता ने एसडीओ नेहा अरोड़ा को अपनी आपबीती सुनाई एवं एसडीओ के निर्देश पर पीड़िता का 13 जनवरी को मेडिकल जांच कराया व थाने में बयान दर्ज कराया। लेकिन एक माह से ज्यादा का समय बीत जाने के बावजूद दुष्कर्मियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
कोट
सामुहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। बहुत जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पंकज ¨सह
थाना प्रभारी, घाघरा।