खेलकूद से होता है बच्चों का सर्वागीण विकास
पालकोट : बाल समागम कार्यक्रम के तहत बीते शुक्रवार को कंदर उच्च विद्यालय के मैदान में प्रखंडस्तरीय खे
पालकोट : बाल समागम कार्यक्रम के तहत बीते शुक्रवार को कंदर उच्च विद्यालय के मैदान में प्रखंडस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी सतीश कुमार, बसंत कुमार गुप्ता, रमावत साहु के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुरूआत किया गया। मौके पर बीडीओ ने कहा कि बच्चों को पढाई के साथ-साथ खेलकूद में भी विशेष ध्यान देना चाहिए। विद्यालय के शिक्षकों को खेल के प्रति छात्रों को जागरूक करने की जरूरत है। खेल कूद का आयोजन करने से बच्चों का सर्वागीण विकास होता है। प्रतियोगिता में प्रखंड के सभी विद्यालय के छात्र-छात्राएं शामिल थीं। छात्र-छात्राओंके बीच क्रमश: 100, 200, 400, 800 मीटर दौड, जलेबी रेस, बोड़ा रेस आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथियों के द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बीपीओ चंद्रशेखर नाथ शाहदेव, अभिजीत कुमार, पवन केसरी, पवन साहु, संजय केसरी, बालचंद साहु, महादेव साहु, शिवजतन साहु, गीता देवी, जयंती देवी, बसंत कुमार सहित अन्य लोग शामिल थे।