लंबे अंतराल बाद मिली पेंशन राशि
पालकोट : प्रखंड के बंगरु पंचायत के 37 वृद्धा पेंशन लाभुकों को एक वर्ष के इंतजार के बाद शुक्रवार को प
पालकोट : प्रखंड के बंगरु पंचायत के 37 वृद्धा पेंशन लाभुकों को एक वर्ष के इंतजार के बाद शुक्रवार को पेंशन राशि का भुगतान किया गया। जबकि पेंशन की आस में बंगरु गांव के ओठो उरांव व रेंगोला गांव की देवमुनी देवी की मौत हो चुकी है। पंचायत की वृद्धा पेंशन लाभुकों की स्थिति से संबंधित खबर दैनिक जागरण ने 29 सितंबर को प्रमुखता से प्रकाशित की थी। खबर के छपने के बाद प्रशासन हरकत में आया था एवं सभी 37 वृद्धा पेंशन लाभुकों के भुगतान की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश जारी किया गया था। इसी के तहत शुक्रवार को सभी लाभूकों के बैंक खाते में पेंशन की राशि जमा करा दी गई। जन लाभूकों को पेंशन राशि उपलब्ध कराई गई है उनमें बंगरु की विरसमनी देवी, लाछो देवी, बुधनी देवी, बुधनी खड़ियाईन, ¨चता देवी, बुधनी देवी, विरसी देवी, एतवारी महली, भोंदी देवी, झालो देवी, मजरु लोहरा, गणपत महली, बुधनी उरांव, सोमारी देवी, सुशेना खाखा, दादुन बड़ाईक आदि शामिल हैं। पेंशन राशि मिलने लाभूकों के चेहरे पर खुशी देखी गई। पेंशन राशि के भुगतान से समय पंचायत की मुखिया पूनम एक्का मौजूद थी।