Move to Jagran APP

मानव रूप में यीशु का जन्म एक चमत्कार

रायडीह : प्रखंड के जय किसान प्लस टू विद्यालय में शुक्रवार को क्रिसमस गैद¨रग का आयोजन किया गया। इस मौ

By Edited By: Published: Fri, 19 Dec 2014 07:50 PM (IST)Updated: Fri, 19 Dec 2014 07:50 PM (IST)
मानव रूप में यीशु का जन्म एक चमत्कार

रायडीह : प्रखंड के जय किसान प्लस टू विद्यालय में शुक्रवार को क्रिसमस गैद¨रग का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्राचार्य फादर सिरिल कुल्लू ने मिस्सा बलिदान अर्पित किया एवं निर्मित चरनी पर पवित्र जल का छिड़काव कर आशीष दिया। इसके बाद केक काटकर गैद¨रग की शुरूआत की। उन्होंने छात्र-छात्राओं को क्रिसमस का संदेश देते हुए कहा कि प्रभु यीशु का धरती पर मानव रूप में जन्म लेना एक चमत्कार था। उन्होंने मानव को प्रेम, शांति व भाईचारगी का संदेश दिया था। क्रिसमस शांति का संदेश देता है एवं लोगों को समाज में सौहार्द के साथ रहते हुए आपस में प्यार बांटने की जरूरत है। फादर एडवर्ड लकड़ा ने कहा कि प्रभु यीशु राज सिंहासन का त्याग कर मानव धर्म की सेवा में लगे थे। जो निर्धनों की सेवा करते हैं उन्हें ही पवित्र तारा का दर्शन होता है व प्रभु यीशु की कृपा मिलती है। इस दौरान विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर फादर विजय तिग्गा,राम तिर्की, अजय बेक, प्रेम चंद बाड़ा, अनिमा टोप्पो, बादल कुमार, नलीन कुमार ¨सह, बिलातुस खलखो सहित छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.