सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दूसरा घायल
भरनो : प्रखंड के बोड़ो मोड़ एनएच-23 पर शुक्रवार की सुबह सड़क दुर्घटना में गुमला के उस्ताद मुहल्ला निवास
By Edited By: Published: Fri, 19 Dec 2014 07:23 PM (IST)Updated: Fri, 19 Dec 2014 07:23 PM (IST)
भरनो : प्रखंड के बोड़ो मोड़ एनएच-23 पर शुक्रवार की सुबह सड़क दुर्घटना में गुमला के उस्ताद मुहल्ला निवासी अकील अहमद (30) की मौत हो गई। जबकि शकील अहमद गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल शकील को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथिमक उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार अकील अहमद व शकील अहमद एक ही मोटरसाइकिल से गुमला से रांची की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रांची की ओर से आ रही एक पिकअप वाहन से जा टकराए। अकील की मौत घटनास्थल पर ही हुई गई। दुर्घटना के बाद पिकअप का चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें