धारदार हथियार से युवक की हत्या
घाघरा : घाघरा थाना क्षेत्र के खंभिया अंबाटोली गांव निवासी बदरू महली (35) की धारदार हथियार से गुरुवार
By Edited By: Published: Fri, 19 Dec 2014 07:18 PM (IST)Updated: Fri, 19 Dec 2014 07:18 PM (IST)
घाघरा : घाघरा थाना क्षेत्र के खंभिया अंबाटोली गांव निवासी बदरू महली (35) की धारदार हथियार से गुरुवार की रात अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर दी। शुक्रवार की सुबह गांव से कुछ दूरी पर एक कलभर्ट के समीप से पुलिस ने शव बरामद किया। मृतक की पत्नी गुंजाइन देवी ने कहा कि उसका पति मजदूरों को ईट भट्ठा ले जाने का काम करता था। कुछ ही दिन पूर्व ही वह गांव आया था। घटना के बाद पुलिस गांव पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है। थाना में मृतक की पत्नी की शिकायत पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें