अनुशासन को अपनाएं
घाघरा : कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय घाघरा में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। छात्
By Edited By: Published: Fri, 19 Dec 2014 06:57 PM (IST)Updated: Fri, 19 Dec 2014 06:57 PM (IST)
घाघरा : कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय घाघरा में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। छात्राओं को संबोधित करते हुए बीडीओ अरूण कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों को अपने जीवन में अनुशासन को अपनाना चाहिए। अनुशासन से ही लोग महान बनते हैं। विद्यालय की छात्राएं शिक्षा के अलावा अन्य गतिविधियों में रूचि लेकर आगे बढ़े। शिक्षा से बड़ा कोई धन नही है। मौके पर प्रमुख प्रेमी देवी, जिला परिषद सदस्य बाबी भगत, वार्डन शांति लकड़ा, ¨प्रस कुमार, मिथिलेश महापात्र,सोनी मिश्रा, अर्जुन वर्मा आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें