संस्कृति की समाज की पहचान
रायडीह : संत अन्ना बालिका मध्य विद्यालय मांझाटोली में गुरुवार को नवाचारी गतिविधि के तहत अनुसूचित जात
रायडीह : संत अन्ना बालिका मध्य विद्यालय मांझाटोली में गुरुवार को नवाचारी गतिविधि के तहत अनुसूचित जाति-जनजाति सभ्यता संस्कृति पर आधारित खेलकूद सह सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी दिलदार ¨सह ने कहा कि अपनी सभ्यता व संस्कृति को बचाए रखने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि संस्कृति की समाज की पहचान होती है। उन्होंने कहा कि खेल को खेल भावना से खेलकर छात्राएं इस क्षेत्र में काफी आगे जा सकती हैं। विद्यायल की प्राचार्य सिस्टर पुष्पा खेस ने कहा कि खेल से शारीरिक के साथ मानसिक विकास होता है। उन्होंने छात्राओं को खेल व पढ़ाई दोनों में मन लगाकर परिश्रम से आगे बढ़ने की सलाह दी। कार्यक्रम में संस्कृति आधारित एकल व सामूहिक नृत्य व गीत के अलावे चित्रांकन व फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर बीपीओ करमचंद उरांव, प्रधानाध्यापिका सिस्टर पुष्पा खेस, सिस्टर मकदली, सिस्टर कलेमेंसिया, फातिमा ज¨सता ¨कडो, संदीप कुजूर, अजय कुमार, फुलकेरिया केरकेट्टा, सुमार महतो सहित विद्यालय की छात्राएं उपस्थित थी।