Move to Jagran APP

विकास के लिए राज्य में भी भाजपा की सरकार जरुरी : राजनाथ सिंह

सिसई,गुमला : केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि केंद्र में बहुमत वाली भाजपा सरकार की तरह ही झ

By Edited By: Published: Wed, 26 Nov 2014 11:30 PM (IST)Updated: Wed, 26 Nov 2014 11:30 PM (IST)
विकास के लिए राज्य में भी भाजपा की सरकार जरुरी : राजनाथ सिंह

सिसई,गुमला : केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि केंद्र में बहुमत वाली भाजपा सरकार की तरह ही झारखंड के विकास के लिए यहां भी भाजपा की बहुमत वाली सरकार जरूरी है।

loksabha election banner

बुधवार को प्रखंड के थाना मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि राजनीति केवल सरकार बनाने के लिए नहीं, बल्कि देश का विकास व समाज के निर्माण के लिए होना चाहिए। झारखंड की दशा आज काफी खराब है। केन्द्र में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार थी तो महंगाई पूरी तरह नियंत्रण में थी। लेकिन जब-जब कांग्रेस की सरकार आई, महंगाई में हमेशा बढ़ोत्तरी होती गई। मध्यमवर्गीय व गरीब परिवार महंगाई के बोझ से दबते गए। केंद्र में भाजपा की सरकार बनते ही महंगाई पर नियंत्रण हुआ। जन धन योजना शुरू कर खाता धारकों को एक लाख का दुर्घटना बीमा की व्यवस्था की गई। झारखंड में यदि भाजपा की सरकार बनती है तो राज्य का चहुंमुखी विकास होगा। युवाओं को व्यवसायिक प्रशिक्षण देकर रोजगार के लिए कम ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराने का काम किया जाएगा। केंद्रीय राज्यमंत्री सुदर्शन भगत ने भी सभा को संबोधित किया। इस मौके पर प्रत्याशी दिनेश उरांव, जिलाध्यक्ष विजय मिश्रा, समीर उरांव, भैरो सिंह खेरवार, जीप उपाध्यक्ष उषा देवी सहित काफी ग्रामीण उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.